भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हुए गौहर अनवार

कुलदीप सिंह संवादाता

प्रदेश मीडिया प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारीयों ने दी बधाई

मेरठ। शनिवार को भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के सैनिक विहार कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती किसान और मजदूरों की समस्याओं से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई‌ इस मीटिंग के दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क की अनुमति मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चौधरी करण सिंह एवं प्रदेश महासचिव अमरपाल सिंह के द्वारा मीटिंग में आये प्रदेश और जिला कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जनपद मेरठ के पत्रकार गौहर अनवार को भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उन्हें संगठन में प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही संगठन के द्वारा उनसे यह आशा व्यक्त की गई है, कि वह संगठन को मजबूती देने एवं संगठन के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। गौहर अनवार की पद नियुक्ति के बाद मीटिंग में मौजूद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कैप्टन वीरसैन सिंह नैन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अमर पाल सिंह प्रदेश महासचिव, महानन्द राणा प्रदेश कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील बालियान प्रदेश सचिव, कैप्टन रिषि पाल सिंह मान जिला अध्यक्ष मेरठ, दीपक थपलियाल जिला कोषाध्यक्ष, सतेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष मेरठ के द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। और सभी के द्वारा देश और प्रदेश के किसानों एवं मजदूरों के हित उत्थान के कार्यों में तत्पर रहने एवं समस्याओं के समाधान कराने में यूनियन के प्लेटफार्म से आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *