कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ऐप से अब लाभ मिलेगा

मेरठ: कर्मचारी भविष्य निधि सगठन के क्षेत्रीय आयुक्त सुनील कुमार यादव ने  कर्मचारियों को जानकारी दी  जिन कर्मचारियों का ऐप वेतन ₹10000 तक है उन्हें अनुपातिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी
इस भाग से लगभग 2.60 करोड़ व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त रोजगार सृजन हेतु नियुक्ताओं को प्रोत्साहन राशि मिलने की उम्मीद है।
प्रोत्साहन राशि के भुगतान हेतु प्रणाली:
योजना के भाग A ही अंतर्गत पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को सभी भुगतान आधार ब्रिज भुगतान प्रणाली एबीपीएस का उपयोग करके डीबीटी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मोड़ के माध्यम से किए जाएंगे भाग B के अंतर्गत नियोक्ताओं को भुगतान सीधे उनके PAN लिंक खातों में किया जाएगा।
भाग B: नियोक्ताओं को सहायता
इस भाग में सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार सृजन को शामिल किया जाएगा जिसमें विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियोक्ताओं को ₹100000 तक के वेतन वाले कर्मचारियों के संबंध में प्रोत्साहन मिलेगा।
सरकार नियोक्ताओं को कम से कम 6 महीने तक निरंतर रोजगार वाले प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए 2 साल तक ₹3000 प्रति माह तक प्रोत्साहन देगी। विनिर्माण क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन तीसरे और चौथे वर्ष तक भी बढ़ाया जाएगा।
ईपीएफओ के साथ पंजीकृत प्रतिष्ठानों को कम से कम 6 महीने के लिए निरंतर आधार पर कम से कम दो अतिरिक्त कर्मचारी (50 से कम कर्मचारी वाले नियुक्ताओं के लिए) या पांच अतिरिक्त कर्मचारी (50 या अधिक कर्मचारी वाले नियुक्ताओं के लिए) नियुक्त करने की आवश्यकता होगी।
प्रोत्साहन राशि संबंधी संरचना निम्नानुसार होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *