कैंट विधायक अमित अग्रवाल का जन्म दिवस उत्सव की तरह

 

मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर मेरठ कैंट क्षेत्रवासियों को शुभकामनाऐं देते हुए भेंट स्वरूप उनके प्रस्ताव पर मलियाना लखवाया मार्ग के चैड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा रूपये 4 करोड़ 20 लाख की धनराशि से 3.8 कि0मी0 लम्बे सड़क मार्ग का कार्य शुभारमभ मुलतान नगर मण्डल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अपार जनसमूह के साथ नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर मुलतान नगर मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा उनका आभार व्यक्त करते हुए उनके जन्म दिन के अवसर पर केक काटकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। भाजपा छावनी मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मलिन बस्ती जुबली गंज, रजबन में आयोजित हवन पूजन में भाग लिया तथा इतने सुंदर आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात् पटेल नगर मण्डल के वार्ड सं0 50 में स्थित बूथ सं0 368 कम्युनिटि हाॅल पाण्डव नगर में यशस्वी प्रधानमंत्री जी श्री मोदी जी के मन की बात के कार्यक्रम के 119 वें संस्करण के सीधा प्रसारण को सुना तथा मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन के अवसर पर अपने अगाध स्नेह और शुभकामनाओं से अभिसिंचित करने वाले सभी आत्मीय जनों का कोटिश आभार व्यक्त किया।
इसी कड़ी में कंकरखेड़ा मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा द पार्टी पैलेस, बुद्धा चैक पर आयोजित समारोह में भाग लिया तथा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ केक काटा तथा वहाँ उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहाँ से यह काफिला पल्लवपुरम में मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया और वहाँ से गंगा वाटिका, गंगासागर, गंगानगर में गंगानगर मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्म दिन पर आयोजित समारोह में भाग लिया इस अवसर पर गंगानगर वाटिका में स्थित पार्क को सजाया गया तथा हवन एवं पूजन का आयोजन कर केक काटा गया उसके पश्चात् निवास पर (कैम्प कार्यालय) केक काटकर एवं इस अवसर पर उपस्थित अपार जनसमूह एवं महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। और आशा व्यक्त की कि यह उनका अपार स्नेह अनवरत उनपर बना रहे।
इस अवसर पर उनके साथ महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, अंकित सिंघल महानगर मंत्री, सभी मण्डल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, सुनील पाली , पीयूष अरोरा ,अनुराग विश्नोई, गौरव हूरिया, अशोक सबलोक, संजय गुप्ता, विजय सोनकर,पार्षद अजय चन्द्रा,पार्षद पवन चैधरी,पार्षद आनन्द जाटव, पार्षद हर्षपाल पार्षद वार्ड, सुनील वाधवा पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद बीना वाधवा, संजीव रस्तोगी, रमेश गोलाबढ़, अमित चिकारा, वीरेन्द्र ठाकुर, रघुवीर सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुकेश धस्माना, वासु भारद्वाज, राजीव पिन्टू, इन्द्रजीत कोरी, आदि सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *