गुरुकुल पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में दीपावली से पूर्व बाल दिवस तथा दीपावली आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।दीपावली के उपलक्ष में सभी विद्यार्थियों ने दीपक प्रतियोगिता में तरह-तरह के रंग बिरंगे दीपक बनाकर मनमोहन प्रदर्शन किया।
बाल दिवस का आयोजन भी हुआ। विद्यार्थियों ने हर्ष उल्लास के साथ बाल दिवस अति रोमांचक ढंग से मनाया। जिसमें सैक रेस, सुई धागा रेस,थ्री लेगड रेस, पासिंग द पार्सल, म्यूजिकल चेयर आदि में बच्चों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों को आकर्षक प्राइस वितरित किए गए।
गुरुकुल की प्रधानाचार्या श्रीमती इंदिरा कौर ने संबोधन करते हुए विद्यार्थियों को दीपावली की महत्वता के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को पटाखे रहित दीपावली फूलों के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। जोश से “सच बोलो डरो मत”की गुंजन से कार्यक्रम संपूर्ण हुआ।