मोदी जिस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर रहे हैं मनमोहन की देन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस रैपिड ट्रेन का उद्घाटन किया कांग्रेस ने कहा यह प्रोजेक्ट मनमोहन सिंह का है मोदी का नहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि

दिल्ली गाजियाबाद मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट कांग्रेस की देन
कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में 2011 में एमओयू बनाकर रैपिड रेल प्रोजेक्ट निर्माण की बनी थी रूपरेखा*
*कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में वर्ष 2013 में एनसीआरटीसी का गठन कर रैपिड रेल प्रोजेक्ट निर्माण को दी हरी झंडी*

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि

•कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में वर्ष 2005 में दिल्ली क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रेल नेटवर्क बनाने की 2021 प्लान की रूपरेखा बनी।
• मनमोहन सिंह सरकार में वर्ष 2011 में मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट, नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड, दिल्ली एनसीआर से जुड़े राज्यों ने मिलकर एनसीआरटीसी गठन के लिए एमओयू साइन किया
• कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने रैपिड रेल निर्माण के लिए वर्ष 2013 में एनसीआरटीसी का गठन किया।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ( आरआरटीएस) जिसका निर्माण एनसीआरटीसी द्वारा किया जा रहा है। उक्त कॉर्डिडोर के अंतर्गत निम्न रैपिड रेल प्रोजेक्ट हैं:
1. दिल्ली सोनीपत पानीपत रैपिड रेल प्रोजेक्ट ( 111 किमी)
2. दिल्ली गाजियाबाद मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट ( 92.6 किमी)
3. दिल्ली गुड़गांव रेवाड़ी अलवर रैपिड रेल प्रोजेक्ट ( 180 किमी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *