लोकतंत्र केवल राजनितिक एवं सामाजिक व्यवस्था मात्र नहीं वल्कि जीवन जीने का दार्शनिक पक्ष हैं 

कुलदीप सिंह संवादात

मेरठ: मेरठ कालेज  के विधि विभाग के स्मार्ट रूम में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रोफेसर के. के. मित्तल, विधि विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कामेश्वर प्रसाद, डॉक्टर के के गुप्ता, डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव, डॉक्टर दानिश खान, प्रोफेसर अनुराग सिंह एवं विघि विभाग के छात्र – छात्रों ने कार्य क्रम मे प्रतिभाग किया एवं अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर के. के. मित्तल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लोकतंत्र के लिए वर्ष 2007 मे सोचा लेकिन हमारा देश प्राचीन काल से ही लोकतांत्रिक देश है। हमारे देश की संस्कृति में लोकतंत्र हमेशा से ही विद्यमान है । लोकतंत्र केवल राजनीति एवं सामाजिक व्यवस्था मात्र नहीं है बल्कि जीवन जीने का दार्शनिक पक्ष है। राजनीति लोकतंत्र केवल तभी सही से काम कर सकता है जब सामाजिक लोकतंत्र मजबूत होगा।
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस लोकतांत्रिक सिद्धांतो को बढ़ावा देने एवं मानवाधिकारो को प्रोत्साहित करने , कानून का शासन स्थापित करने एवं समावेशी समाजों को बढावा देने के लिए समर्पित उत्सव है।
प्रोफेसर कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्र इच्छा जब सामूहिक इच्छा मे परिवर्तित होती है तब लोकतंत्र का जन्म होता है। भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्रिक देश है और भारत के संविधान मे लोकतंत्र के मौलिक मूल्य स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व विद्धमान है।
एल एल.एम. की छात्र मुक्ता भारद्वाज ने लोकतंत्र कि चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैश्विक लोकतंत्र स्थिति रिपोर्ट 2025 के अनुसार विधि के शासन एवं अन्य पहलुओं मे गिरावट देखने को मिलती है ।प्रेस कि स्वतंत्रता और आर्थिक समानता एंव न्याय की पहुंच इनमें प्रमुख है।
सिमरन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र जीवन का दशर्न है और स्वतंत्रता की आत्मा है।
एल एल. बी. के छात्र- छात्राओं शना अंसारी, स्वालेहा अंसारी, काशिफ , मोहित , मयंक सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कौशल प्रताप सिंह ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अशोक शर्मा द्वारा किया गया।कार्य क्रम को सफल बनाने में डॉक्टर एमपी वर्मा , प्रोफेसर धर्म राजराम, प्रोफेसर हरिशंकर राय, प्रोफेसर द्वारिका प्रसाद आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *