अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित

गौहर अनवर ,रिपोर्ट

मेरठ। गुरुवार को अग्रसेन भवन में माता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने किया। कार्यक्रम को माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल एवं अतिथि विवेक रस्तोगी भाजपा अध्यक्ष महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहे। कार्यक्रम सांसद राज्यसभा मुख्य अतिथि डॉ. अनिल अग्रवाल ने आपने विशेष संबोधन में माता अहिल्याबाई के जीवन से सेवा और धर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति वाल्मीकि ने की। कार्यक्रम का संचालन नुपुर जौहरी ने किया।अभियान संयोजक सीमा श्रीवास्तव और सह संयोजक सुनील अग्रवाल रहे। अपने संबोधन में कमल दत्त शर्मा ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक महान शासिका थीं। उन्होंने मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कर धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा दिखाई। कार्यक्रम में कविनेत्री अनामिका जैन अम्बर ने माता अहिल्याबाई होलकर के पराक्रम इतिहास को कविता के रूप में रखा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी माता बहनों एवं दिव्यांग बंधुओ को सम्मान प्रतीक चिन्ह दे कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान रेखा सिंह, मीनल गौतम, ममता सोनकर, उमा चतुर्वेदी, विजय लक्ष्मी, सुनीता गुप्ता, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, राकेश गौड़, रवीश अग्रवाल, अजय गुप्ता, विक्रम शर्मा मीडिया प्रभारी, पंकज गोयल, विकास मोहन गुप्ता, नरेश गुप्ता, प्रवीण शर्मा, अरुण मचल, अनिल वर्मा, अरविंद अरोड़ा, मयूर अग्रवाल संजीव प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *