ललित शर्मा, संवादाता
हापुड़:अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन के तत्वाधान मे ग्राम मुदाफरा, जनपद हापुड़ में भगवान परशुराम जी का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। और पिछले वर्षों की तरह इस बार भी लगातार भगवान परशुराम जी की छठी भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई । इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित बिजेंद्र शर्मा जी और उनकी सहयोगी टीम द्वारा किया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.00 बजे हवन किया गया। दोपहर बाद भंडारे भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। शाम 03.00 बजे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में पहुंचे मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। जिनमे मुख्य अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा से पंडित दिनेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम सेना के पंडित जुगल किशोर शर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा से पंडित प्रदीप शर्मा प्रभारी उत्तर प्रदेश, पंडित श्रवण शर्मा प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंडित आदित्य मोहन प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, डा हर्षवर्धन शर्मा जिला संरक्षक हापुड़, पंडित आशुतोष शर्मा प्रभारी विधान सभा गढ़मुक्तेश्वर, रहे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने शोभा यात्रा का फीता काट कर उद्घाटन किया। शोभा यात्रा ग्राम मुदाफरा में स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर से शुरू होकर पूरे ग्राम, बाजार से होकर भगवान परशुराम जी के मंदिर पर समापन हुआ। शोभा यात्रा मे संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों , सहित ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लगभग एक हजार व्यक्ति इस शोभायात्रा की शोभा बने। पुलिस प्रशासन ने पूरी मुस्तेदी के साथ व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर पंडित महेश शर्मा जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, पंडित ललित शर्मा प्रवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंडित अनुज शर्मा ढाना प्रदेश सचिव, पंडित राकेश कुमार कौशिक मीडिया प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंडित अमित कौशिक पूर्व एन सी सी कमांडेट हापुड, पंडित मनोहर लाल शर्मा जिला सचिव हापुड़, पंडित तरूण शर्मा युवा जिलाध्यक्ष हापुड़, पंडित विनोद शास्त्री विधान सभा अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर, मानव सेवा प्रकल्प राहुल सैफी देवली जिलाध्यक्ष हापुड़ पंडित उमेश सानरा गढ़मुक्तेश्वर, पंडित आकाश शर्मा नगर अध्यक्ष हापुड़, श्रीमति रजनी शर्मा दत्तियांना, पंडित महेश शर्मा मान क चौक जिला महासचिव, पंडित मोहित शांडिल्य डासना, पंडित मुकेश कौशिक नगर अध्यक्ष गाजियाबाद, अंकित भड़ाना, पंडित गौरव शर्मा बहादुरगढ़, पंडित प्रदीप शर्मा बहादुरगढ़, अमित शर्मा, भारत शर्मा, अजय शर्मा , नवीन शर्मा
ऋषभ शर्मा, सहित हजारों नागरिक उपास्थित रहे।