आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया

मेरठ सदर आर्य समाज निकट अबू लेन मेरठ कैंट का आज 130 वे स्थापना दिवस का शुभ आरंभ हो गया तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का आज प्रथम दिवस बड़े रोचक ढंग से सम्पन्न हुआ, सर्व प्रथम एक वृहत यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें डॉक्टर राजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता, आशुतोष मित्तल, सचिन गुप्ता ने अपने परिवार सहित भाग लिया। यज्ञ संपन्न कराया आर्य समाज के यशस्वी पुरोहित पंडित जगदीश शास्त्री जी ने। सभी यजमानों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात हिसार से पधार प्रसिद्ध भजनोपदेशिका कल्याणी आर्या ने अपने मधुर भजनों से ऋषि के सम्मान शानदार भजनों का गायन किया ऋषि के ज्वलंत संदेशों से अवगत कराते हुए पाखंड को दूर करने का संदेश भी दिया। वहीं दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध वेद विद्वान आचार्य प्रणव शास्त्री जी ईश्वर की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि प्रभू हमारे अंदर व्यापक रूप से विद्यमान है वेद मंत्र के द्वारा प्रभू के अनंत रूप का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा हमें हर पल समय निकाल कर प्रभू का स्मरण करते रहना चहाइए। वेदों के प्रकांड पंडित आचार्य वाचस्पति जी,” या आत्म दा बलदा यस्य विश्व उपास्ते” मंत्र का व्यापक अर्थ किया और एक एक व्यक्ति को ईश्वर की अराधना , ईश्वर की उपासना कैसे करें समझाया।
कार्यक्रम में विभिन्न आर्य समाजों से सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन सदर आर्य समाज के यशस्वी प्रधान कवि प्रेमी तथा मंत्री मांगे राम ने किया जिसमे ज्ञानेंद्र सक्सेना, धर्मेंद्र मित्तल, आशुतोष , चंद्र कांत, राजेंद्र , ज्ञान प्रभा मणि गर्ग अपर्णा , दिनेश अग्रवाल, सुशीला मित्तल , धीरेंद्र अग्रवाल, सुधीर सक्सेना, अनिता , निर्मल , इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योग दान दिया।
विजय प्रेमी प्रधान सदर आर्य समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *