बलात्कारी जन पार्टी है बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा

बेरोज़गार नौजवान, महिलाओ की सुरक्षा,गन्ना किसानो, व्यापारी के मुद्दे पर फेल है सरकार:अजय राय

बलात्कारी जन पार्टी है बीजेपी जहाँ बलात्कार के आरोपी को जेल जाने तक विधायक बनाये रखा:अजय राय

दूसरे दिन “यू.पी.जोड़ो यात्रा सहारनपुर में प्रदेश अध्यक्ष मा.अजय राय जी के नेतृत्व असगरया मदरसा, कोरला,देवबंद दारूल ऊलम, हनुमान चौक से होते हुए गोपाली जाकर यात्रा समाप्त हुई।

यात्रा मार्ग पर आम नागरिको, नौजवानो, किसानो के द्वारा मिला अपार जनसमर्थन
कांग्रेस का प्यार,मोहब्बत, भाईचारे का संदेश लेकर यू पी जोड़ो यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय को यात्रा के दूसरे दिन सहारनपुर के विभिन्न स्थानो पर जनता का भरपूर समर्थन मिला। कई जगह पार्टी कार्यकर्त्ताओ लोग घरो,दुकानो से निकल कर स्वागत किया। रास्ते में क्षत्रिय समाज के लोगों ने स्वागत किया महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
देवबंद दारूल ऊलम मे नुक्कड बैठक में स्थानीय समस्याओ को सुनते हुए महिला सुरक्षा के प्रश्न पर कहा -” *बीजेपी बलात्कारी जन पार्टी* है जो सोनभद्र विधायक को बालिका के बलात्कार के दोषी को विधायक तब तक बनाये रखा जब तक जेल नहीं गये ।”
किसानो के सवाल पर कहा-“2022 में किसानो की फसल का दुगना दाम देने को कहा आज 2023 समाप्त हो रहा है दूगना देने को कौन कहे आज गन्ना किसानो का हजारो करोड़ बकाया नही दे पाई सरकार, वही मंहगाई से उनके खेती किसानी में खाद्य बीज, यूरिया इत्यादि के दाम दोगुने बढ गये तो आम नागरिक परेशान है।
कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने बताया-” पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओ का बढता हुजूम इस बात का इशारा कर रही है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँचते तक यह यात्रा एक बड़े परिवर्तन का द्योतक बनेगी।”

आज की यात्रा में अजय राय जी का स्वागत करने घरों से महिलाएं निकली। पुनीत पाठक ने बताया की यात्रा में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,तौकीर आलम, पूर्व विधायक इमरान मसूद,संगठन महासचिव सचिव अनिल यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व सासंद कमल किशोर कमाडों, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता शरद मिश्रा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, चेयरमैन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शाहनवाज आलम,प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव ओम प्रकाश ओझा महासचिव विवेकानंद पाठक महासचिव कुमुद गंगवार, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रवक्ता डा. राहुल राजभर,अंशू अवस्थी,पुनीत पाठक, सचिन रावत,अभिमन्यु त्यागी,राजकुमार मौर्य,देवेन्द्र निषाद-देवेन्द्र कश्यप (फिशरमैन कांग्रेस) प्रवक्ता तमजीद, राजकुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *