एस पी सिटी से रामलीला के लिए व्यस्थाओं की चर्चा की
13 अक्टूबर से रामलीला 8 को होगा भूमि पूजन
मेरठ रामलीला कमेटी मेरठ शहर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एस पी सिटी पीयूष कुमार से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। समिति ने रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया रामलीला कमेटी मेरठ शहर पंजीकृत की ओर से इस बार 12 से 28 अक्टूबर तक श्रीराम लीला का मंचन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत जिमखाना मैदान शारदा रोड़ रामलीला मैदान दिल्ली रोड आदि स्थानों पर होगा जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। समिति द्वारा सभी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को दशहरा पर्व रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर मनाया जायेगा जिसमे काफी संख्या में नागरिक एकत्रित होतें हैं उस समय सुरक्षा का उचित प्रबंध होना चाहिए। इस दौरान समिति ने एस पी सिटी से रामलीला मैदान पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की। एस पी सिटी पियूष कुमार ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश गर्ग मुख्य संयोजक मनोज कुमार गुप्ता अध्यक्ष मनोज अग्रवाल खद्दर महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष अंबुज गुप्ता संयोजक मीडिया प्रभारी विपुल सिंघल व मयंक अग्रवाल राजेंद्र प्लास्टिक राकेश शर्मा विशाल बिंदल शिवनीत वर्मा किशन शर्मा लोकेश शर्मा राजन सिंघल कुशन गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।
