संत निरंकारी महिला समागम का आयोजन किया गया

गौहर अनवर संवाददाता

मेरठ। रविवार को संत निरंकारी मंडल दिल्ली के निर्देशन में मेरठ जोन 54-ए में संत निरंकारी सत्संग भवन दामोदर कॉलोनी गढ़ रोड मेरठ पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संत निरंकारी महिला समागम का आयोजन किया गया। जोनल इंचार्ज कुंवरपाल सिंह ने बताया कि निरंकारी महिला संत समागम में बागपत से लेकर गजरौला तक सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया है तथा लगभग 1700- 1800 महिलाएं समागम में मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी मौजूद रहे। निरंकारी महिला संत समागम का संचालन जसप्रीत कौर ने बाखूबी निभाया तथा अमरोहा, गजरौला , अलीपुर, डोला, तमेलागड़ी, आजमगढ़, चोपला, मेरठ, बागपत, बड़ौत और हसनपुर से आई महिलाओं ने गीत एवं विचारों के माध्यम से मिशन के सत्य का संदेश दिया। समागम की अध्यक्षता, संत निरंकारी मंडल दिल्ली मुख्यालय से आई ज्ञान प्रचारक अनीता वाधवा ने की। उन्होंने बताया कि संपूर्ण संसार में जो भी नज़र आता है वह सब माया है। उन्होंने कहा जिसकी अंश तू प्राणी उस मलिक को जान तो ले। परमात्मा कण कण में मौजूद है इसे पानी गीला नहीं सकता है, शस्त्र काट नहीं सकता, अग्नि जला नहीं सकती, इसका कोई रूप नहीं है, रंग नहीं है, कोई आकार नहीं है यह तो निराकार है। इसकी जानकारी किसी ब्रह्मवेता महात्मा से मिल सकती है। आयोजन को सफल बनाने हेतु जोनल इंचार्ज के निर्देशन में लगभग 200 सेवादल के भाई बहनों को ड्यूटी पर नियुक्त किया गया था और इन बहन भाइयों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां बाखूबी निभाई। समागम में स्थानीय एवं दूर-दूर से आए गण मान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *