भारतीय ज्ञान प्रणाली के विषय पर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गौहर अनवर ,संवादाता

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग, शिक्षा संकाय द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणाली एक दृष्टि 2025 विषय पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन टीचिंग-लर्निंग प्रक्रिया कला एकीकरण के अंतर्गत किया गया। जिसका उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराओं की गहराई, विविधता एवं आधुनिक शिक्षा में प्रासंगिकता को प्रस्तुत करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी. के. थपलियाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। प्रो. डॉ. संदीप कुमार, अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। प्रो. डॉ. अनोंज राज, विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग ने विषय पर अपने विचार रखे। सत्र की मुख्य आकर्षण कुलपति डॉ. जी. के. थपलियाल का विशेष संबोधन रहा। उन्होंने भारतीय ज्ञान प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार 21वीं सदी के लिए एक समग्र, मूल्य आधारित और सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ शैक्षणिक मॉडल की नींव रखती है। इस प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को संरक्षित, प्रोत्साहित और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना प्राचीन भारतीय प्रणाली के योगदान को उजागर करना रहा। प्रो. डॉ. अनोज राज, विभागाध्यक्ष, शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रदर्शनी की मुख्य झलकियां भारतीय संस्कृति और ज्ञान के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं। वेदों में चार प्रमुख ग्रंथकृऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद प्राकृतिक और आध्यात्मिक जीवन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। योग, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक अनुशासन की प्रणाली है, वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और ध्यान के लिए मान्यता प्राप्त है और भारतीय नैतिकता से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. इंदिरा सिंह, प्रोफेसर, शिक्षा विभाग ने किया। छात्र संयोजक डॉ. रीबा देवी के पर्यवेक्षण में रिपोर्ट लेखन का कार्य सुजाता सिंह एवं सचिन कुमार (बी.एल.एड. 8जी सेमेस्टर) ने किया। प्रदीप कुमार (बी.एल.एड. 8जी सेमेस्टर) ने मीडिया समन्वयक का कार्य सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम की शोभा धानी एवं इतिशा (बी.एल.एड. 2दक सेमेस्टर) ने विशेष रूप से बढ़ाई। अंचल शर्मा, अंजली, अनुष्का कुमारी, अर्पणा कुमारी, जानवी मौर्य, छोटी कुमारी, दीपक कुमार, गौरव सिंह, ईशा कुमारी, कन्हैया कुमार, मयंक, मुस्कान चौधरी, ओम कुमार, राधिका वालिया, राजेश कुमार, राकेश यादव, रवि रंजन, ऋद्धि गर्ग, सृष्टि, सृष्टि रानी, उषा पंत, याशिका चौहान ने सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *