राष्ट्रीय लोक दल ने लोकसभा 24 के चुनाव की तैयारी शुरू की

मेरठ कैंट में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के मुख्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई।बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि मिशन 2024 लोक सभा चुनाव के लिए सभी पधाधिकारी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जुट जाएं।
चौ नीरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने 21 नवंबर से पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा स्व चौधरी चरण सिंह जी की विचार धारा,उनका संदेश गांव गांव जन जन तक पहुंचाने के लिए चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जाएगी।जिसका शुभारंभ 21 नवंबर को सहारनपुर से किया जाएगा और समापन 23 दिसंबर को दिल्ली के किसान घाट पर चौधरी साहब की जयंती पर किया जाएगा।यात्रा 15 लोकसभा व 75 विधान सभा से होकर जायेगा।
आयोजक खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि मेरठ में खिलाड़ियों के महा कुंभ की तैयारी राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ कर रहा है।जिसके तहत मिनी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।जिसकी तयारी युद्ध स्तर पर की जायेगी। जिसमे लगभग 1000 से ऊपर खिलाड़ी भाग लेंगे।अगले सप्ताह तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। अध्यक्षता करते हुए विनोद पहलवान ने कहा कि खिलाड़ियों का महाकुंभ ऐतिहासिक होगा।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराज़ सिंह बालियान राष्ट्रीय महासचिव संजीव सेलैश ढाका ऐडवोकेट सतवीर सिंह घिस्सा हर्ष वर्मा शिवकुमार चौधरी मयंक तरार विक्रांत राठी मेरठ जिलाध्यक्ष अमित धामा पदम राठी श्यामवीर तालियां हेमंत मिश्रा विवेक मलिक जिलाध्यक्ष संजय बैंसला आदि उपस्थित रहे।
दीपक तोमर
प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *