राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी हुई घोषित मेरठ से बने चार पदाधिकारी नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुर्जर बने प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया बने प्रदेश सचिव पूर्व विधायक विनोद हरित बने कार्यकारिणी सदस्य
राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा घोषित की गई जिसमें मेरठ में निवास करने वाले चार लोगों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
जिसमें नरेन्द खजुरी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए हैं वही बागपत से प्रमुख रहे और जे. इस ग्रुप के मालिक वर्तमान में पल्लवपुरम निवासी सुभाष प्रमुख को प्रदेश महासचिव बनाया गया है वही मोदीनगर निवासी वर्तमान में मेरठ में निवास कर रहे रणवीर दहिया को प्रदेश सचिव बनाया गया है और सिवालखास से पूर्व विधायक विनोद हरित को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो ज़िम्मेदारी पार्टी की ओर से मिली है उसे ज़िम्मेदारी से निर्वहन किया जायेगा।
राजेंद्र शर्मा पूर्व विधायक,डॉ. राजकुमार सांगवान सुनील रोहटा,विधायक गुलाम मोहम्मद मतलूब गौड़ संगीता दोहरे पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन आतिर रिज़वी ऐनुद्दीन शाह प्रतीक जैन सोहराब गयास आदि ने बधाई और मुबारकबाद पेश की।
