चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर वेंकटेश्वरा में जश्न

–चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का वेंक्टेश्वरा में लाईव प्रसारण एवं ’’जश्ने चन्द्रयान-3 मिशन’’ में जमकर आतिशबाजी।
मिठाई बाँटकर एवं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माँ की जय जयकार के साथ जमकर की आतिशबाजी।
–आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मजबूत नेतृत्व में यह तेजी से बदलते हुए ’’बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर है- डाॅ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह
–चाँद के ’’दक्षिणी ध्रुव’’ पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बनकर भारत पूरे विश्व को कराया अपनी ताकत का अहसास- डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति
मेरठ। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वी0जी0आई0 मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लाईव प्रसारण पर ’’जश्ने चन्द्रयान-3’’ समारोह का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षको एवं छात्र-छात्राओ ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माँ की जय जयकार के साथ संस्थान के मुख्य द्वार पर जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर देश की इस शानदार उपलब्धि पर जमकर जश्न मनाया। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का प्रभावी नेतृत्व, हमारी इसरो की पूरी टीम, एवं देश के सभी वैज्ञानिकों का हार्दिक आभार। आज आप की इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरान्वित करने का काम किया है। यह तेजी से बदलते हुए ’’बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर’’ है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो0 पीयूष पाण्डेय, वेंक्टेश्वरा के सलाहकार प्रो0 आर0एस0 शर्मा, डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 सी0पी0 कुशवाहा, डाॅ0 एस0एन0 साहू, डाॅ0 विवेक सचान, डाॅ0 एना ब्राउन, डाॅ0 योगेश्वर सिंह, विकास श्रीवास्तव, अरूण गोस्वामी, बालाजी मलयप्पन, नीतूश्रीपाल, विक्रांत चैधरी, सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया, मारूफ चैधरी, एस0एस0 बघेल, मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ0 प्रताप सिंह, ब्रजपाल सिंह, अलका सिंह, दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *