उत्तर भारत के गन्ना उत्पादक राज्यों में सबसे सस्ता गन्ना खरीदने वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 7 वर्षों में सिर्फ 55पैसे/किलो गन्ना मूल्य बढ़ाया*

*इलेक्शन टू इलेक्शन गन्ना मूल्य वृद्धि करती है योगी आदित्यनाथ सरकार।*

प्रदेश प्रवक्ता और किसान नेता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गन्ना मूल्य में वृद्धि की है। ₹20/क्विंटल गन्ना मूल्य वृद्धि करना ऊंट के मुंह में जीरे के समान, किसानों का अपमान करना बंद करे भाजपा सरकार। भाजपा सरकार सिर्फ इलेक्शन टू इलेक्शन गन्ना मूल्य वृद्धि करती है और बीच में कभी भी दाम नही बढ़ाती है। वर्ष 2017 में जब से भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार बनी है तबसे सिर्फ 3 बार गन्ना दाम में वृद्धि की गई है। भाजपा जब उत्तर प्रदेश में विपक्ष में थी उस दौर में ₹450/क्विंटल गन्ना दाम देने की मांग तत्कालीन सरकारों से किया करती थी।
अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में सत्ता में है। सात वर्षों में यूपी में कुल ₹55/क्विंटल की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार जब सत्ता में पहली बार आई थी तो गन्ने के समर्थन मूल्य में ₹10/क्विंटल की वृद्धि हुई थी, विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष 2021 में गन्ना मूल्य में ₹25/क्विंटल की वृद्धि की थी, अब लोकसभा चुनाव से पहले वर्ष 2023 सत्र के गन्ना मूल्य में ₹20/क्विंटल वृद्धि की है। सरकार ने तीन साल के बाद गन्ना मूल्य 5.7% (₹20/कु) बढ़ाए है, 1.9% प्रतिवर्ष जबकि इन तीन वर्षों मे महंगाई दर 5.5-7.79% के बीच रही है।
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि सत्र 2017-18 में गन्ना मूल्य 315 और 325 रुपये प्रति क्विंटल था। सत्र 2021-22 में 25 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की वृद्धि की गई थी। जब गन्ना मूल्य सत्र 340 और 350 रुपये हुआ था। अब सत्र 2023-24 में बढ़ोतरी के बाद गन्ना मूल्य 360 और 370 प्रति क्विंटल हो गया है। दूसरी तरफ पंजाब में गन्ने का भाव ₹391/ क्विंटल है और हरियाणा में ₹386/ क्विंटल है तो
उत्तर प्रदेश में ₹370/ क्विंटल दाम है।
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार से गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग कर रही है श्रीमती प्रियंका गांधी श्री अविनाश पांडेय और श्री अजय राय लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार को गन्ना मूल्यवृद्धि के लिए घेर रहे हैं। गन्ना मूल्य में ₹450/क्विंटल गन्ना मूल्य वृद्धि करने की मांग, मौजूदा चालू सत्र और पिछले सत्रों का ₹10,000 करोड़ से ज्यादा का किसानों का बकाया भुगतान सरकार और शुगर मिलों पर बकाया है इसके लिए समस्त बकाये का भुगतान, 14 दिनों में मौजूदा चालू सत्र का गन्ना बकाया भुगतान, आदि जैसे मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी लगातार धरने प्रदर्शन कर योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग करती आ रही है। एक तरफ जहां गन्ना बुवाई पर लागत बढ़ी है तो दूसरी तरफ मजदूरी, खाद, बिजली, डीजल, बैंक किसान क्रेडिट कार्ड किस्त, ट्रैक्टर ट्राली का खर्चा, यूरिया, एनपीके आदि के दामों में लगातार वृद्धि से किसान को खेती करना भी चुनौती बन गया है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ₹450/क्विंटल गन्ना मूल्य वृद्धि करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *